हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सेवा संकल्प अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यक्रमवार तैयारियों की समीक्षा कर विभागों को आपसी समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
सम्भल (बहजोई), 11 सितंबर 2026
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों की कार्यक्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपादित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों एवं आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रमवार प्रमुख बिंदु—
सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया: पात्र लाभार्थियों एवं जनसामान्य तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में चर्चा की गई।
मेरे सपनों का भारत—चित्र सेवा: बेसिक शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नमो सेवा—अनकही कहानियां: नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता किए जाने के संबंध में चर्चा हुई।
आंगन मिलन सेवा: महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
सेवा की कहानी (डिजिटल एवं रील अभियान): सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प: संबंधित विभागों एवं स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बदायूं से वाराणसी यात्रा (जल, जन और सेवा संकल्प): यात्रा एवं संबंधित कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय पर चर्चा की गई।
सेवा मेरा योगदान: नगर विकास, युवा कल्याण, खेल सहित संबंधित विभागों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सेवा सेतु अभियान: विकास खंड स्तर पर निर्धारित 7 दिवसीय शिविर के माध्यम से पात्र लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के संबंध में चर्चा हुई।
सेवा के संग, राष्ट्र के संग (मानव समूह रंगोली): संस्कृति विभाग, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय कलाकारों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर चर्चा की गई।
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज: आईटी, प्राविधिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से नवाचार एवं प्रतिभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
सुशासन सेवा संवाद: निर्धारित तिथि पर संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से समय से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों एवं आमजन को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, परियोजना निदेशक डीआरडीए अखिलेश चौबे, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय, जनपद सम्भल।
