Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

 ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर मोहद्दीपुर से असुरन की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम करीब सात बजे चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई। ओवरब्रिज पर आग का भयावह मंजर देख राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।


कार में आग लगने के बाद ओवरब्रिज पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।


सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies