चौपाल से खुल रहे दबे राज, जनता के बीच पहुंच रही पुलिस
थाने की चौखट से दूर थे फरियादी, चौपाल में खुलकर बोल रही जनता!
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की पहल रंग लाई, राजघाट पुलिस की चौपाल में सामने आ रहीं दबे मामलों की शिकायतें
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना राजघाट पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित की जा रही चौपाल अब असर दिखाने लगी है। थाने तक पहुंचने में झिझकने या डर-भय के कारण अपनी समस्या दबाकर रखने वाले लोग अब पुलिस के खुद उनके बीच पहुंचने पर खुलकर अपनी शिकायतें सामने रख रहे हैं। खास बात यह है कि चौपाल में सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस तत्काल कार्रवाई भी कर रही है।
इसी क्रम में राजघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकला अव्वल ,बसंतपुर सराय में पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशों का राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा लगातार पालन करा रहे हैं। थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में चौपाल आयोजित कर पुलिस आमजन के बीच पहुंच रही है। वहीं अमृतबाग चौकी इंचार्ज रोहित साहू, बसंतपुर चौकी इंचार्ज दीनानाथ पांडेय , वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश शर्मा की सक्रियता भी इस अभियान को मजबूती दे रही है। वह खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और पुलिस से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिला रहे हैं।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि घटना छोटी हो या बड़ी, उसे छिपाने के बजाय पुलिस तक पहुंचाना जरूरी है। समय रहते जानकारी मिलने पर पुलिस समस्या का समाधान निकाल सकती है और किसी बड़ी घटना को भी रोका जा सकता है।
एसएसपी की इस पहल को लेकर लोगों में भी सकारात्मक माहौल है। जनता का मानना है कि जब पुलिस खुद उनके दरवाजे तक पहुंचकर उनकी बात सुन रही है तो पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हो रहा है। चौपाल की यह पहल जनता और पुलिस के बीच संवाद की नई कड़ी बनकर कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो रही है।

.jpeg)