Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना वाल्टरगंज/ पुरानी बस्ती के विवेचकों के साथ OR करते हुए लंबित मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया

 सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना वाल्टरगंज/ पुरानी बस्ती के विवेचकों के साथ OR करते हुए लंबित मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती जनपद बस्ती में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय सदर पर थाना वॉल्टरगंज तथा थाना पुरानी बस्ती के समस्त विवेचक के साथ अर्दली रुम किया गया। 

इस दौरान दोनों थानों में पंजीकृत विभिन्न अभियोगों से संबंधित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों से मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट, साक्ष्य संकलन और विवेचना में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली तथा मुकदमों की विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध सीमा के भीतर पूर्ण करने, लंबित मुकदमों में वांछित अभियुक्तों व एनबीडब्ल्यू के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के साथ करने  हेतु सभी को  निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती, प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज व थाना के समस्त विवेचक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies