हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 08.09.2026 को तहसील सभागार संभल में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का सम्मान समारोह
व कुपोषण से सुपोषण की ओर अग्रसर सैम बच्चों के अभिभावकों का सम्मान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के साथ साथ तहसील संभल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि की घोषणा की गई तथा अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान माननीय ब्लॉक प्रमुख महोदया एवं उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। जो SAM बच्चे पोषण पुनर्वास केन्द्र में चिकित्सीय उपचार हेतु भर्ती होकर ठीक हुए हैं, उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। नई पुष्टाहार से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अलग अलग प्रकार की रेसिपी तैयार की गई और रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इसी दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य सेविकाओं तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को भी प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए।
इस दौरान माननीय ब्लॉक प्रमुख महोदया श्रीमती संतोष देवी, उपजिलाधिकारी महोदय श्री विकास चंद्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती रचना देवी यादव, मुख सेविकाएँ सुश्री ज़मजमा रिज़वान, सुश्री दीप्ति, श्रीमती दीपिका, श्रीमती अनु चौधरी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री श्याम सिंह तथा विकास खंड असमोली एवं सम्भल की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

