Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सोत नदी के 15 से 20 किलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन कैमरे से सर्वे संकरे हिस्सों को चिह्नित कर साफ-सफाई एवं खुदाई का कार्य कराया गया

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सोत नदी के 15 से 20 किलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन कैमरे से सर्वे




संकरे हिस्सों को चिह्नित कर साफ-सफाई एवं खुदाई का कार्य कराया गया


सम्भल (बहजोई), 08 सितम्बर 2026


जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद में संचालित ‘एक जनपद–पाँच नदियाँ’ अभियान के तहत नदियों के संरक्षण एवं जल प्रवाह को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी के निर्देशन में तहसील चन्दौसी की राजस्व टीम की उपस्थिति में सोत नदी के लगभग 15 से 20 किलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्वेक्षण कराया गया।

ड्रोन सर्वे के दौरान ग्राम एतोल, कैंथल, बुद्धनगर खंडुआ, आदमपुर आदि ग्रामों से होकर गुजरने वाली सोत नदी के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। सर्वे में जिन स्थानों पर नदी का क्षेत्र संकरा पाया गया, उन्हें चिह्नित करते हुए साफ-सफाई एवं आवश्यक खुदाई का कार्य कराया गया, जिससे नदी के जल प्रवाह को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिल सके।

उल्लेखनीय है कि सोत नदी का पुनरुद्धार कार्य पूर्व में कराया जा चुका है तथा माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी सोत नदी के पुनरुद्धार कार्य का उल्लेख किया गया था। वर्तमान में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद में ‘एक जनपद–पाँच नदियाँ’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वर्धमार एवं महिष्मति नदी के पुनरुद्धार का कार्य भी कराया जा रहा है।

वर्षा ऋतु में जहां-जहां नदी पुनरुद्धार का कार्य पूर्व में पूर्ण किया जा चुका है, वहां जल प्रवाहित हो रहा है। प्रशासन द्वारा नदियों के प्राकृतिक जल प्रवाह को बनाए रखने एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies