Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भाजपा जुमलें बाजों की पार्टी बनकर रह गई है- सुमन शर्मा


 हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
संवाददाता हम भारती न्यूज़




 प्रयागराज। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। यह दल तो सिर्फ जुमलें बाजों की पार्टी बन कर रह गई। प्रदेश और देश की जनता सरकार से उठ चुकी है वह परिवर्तन की राह देख रही है। उक्त बातें वैदिक सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष , समाज सेविका, सपा नेत्री सुमन शर्मा आज एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं का शोषण हो रहा है। इसलिए वे इस दल को त्याग कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जो ऐसे नेता है जो सभी समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोकर चल रहे हैं। इस दल में महिलाओं का पूरा सम्मान नीहित है। आगे उन्होंने कहा कि सपा के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जबकि भाजपा तो जुमलें बाजों का दल बनकर रह गया है। इस सरकार में लोग महंगाई से जहां त्रस्त हैं वही उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश और केंद्र की सरकार से देश की जनता ऊब चुकी है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की लहर है। प्रदेश की जनता भी सरकार के खिलाफ कमर कस चुकी है वह निश्चित ही भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies