Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

13 साल लड़की के साथ दुष्कर्म,केस दर्ज

संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र

13 साल लड़की के साथ दुष्कर्म,केस दर्ज


वसई ; - विरार पुलिस स्टेशन अंतर्गत 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गयी है।पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी है। पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग लड़की वसई तालुका के एक क्षेत्र में रहती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 अक्टूबर को आरोपी शख्श ने पुस्तक देने के बहाने विरार पश्चिम के एक स्थान पर लेकर गया। जहाँ आरोपी शख्स ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने उक्त घटना के बार मे अपने परिजन को बताई, जिसके बाद परिजन ने संबंधित मामले की शिकायत विरार थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ की। पुलिस के मुताबिक,पीड़िता की माँ की शिकायत पर आरोपी शख्स के ऊपर कलम 376 व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की तहकीकात पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies