Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रामा कन्या इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम

 हम भारती न्यूज़
ब्रेकिंग फिरोजाबाद
रिपोर्टर नवनीत गौतम


रामा कन्या इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम

फिरोजाबाद/12 अक्टूबर/सू0वि0 जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव फौजदार के निर्देशन में मंगलवार को रामा कन्या इंटर कॉलेज जलेसर रोड में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बालिकाओं हेतु विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की प्रभारी सचिव व सिविल जज सी0 डि0 मीनाक्षी सिन्हा द्वारा कन्या भ्रुण हत्या, दहेज, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा, बाल-विवाह आदि कृरूतियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया एवं बालिकाओं को अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार में भी अवगत कराते हुए कहा कि अगर कोई आपसे आस-पड़ोस तक कोई व्यक्ति इस प्रकार का दुर्व्यवहार करता है, तो अपने शिक्षक व अपने परिजन को अवश्य अवगत कराएं। पैराविधिक स्वयंसेवक पूनम सविता द्वारा डायल 112, 1090 व 181 के बारे में बताया कि अगर बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार से कोई अभद्रता एवं जोर जबस्ती हो तो आप इन नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
  नामिका अधिवक्ता तूलिका अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि समाज के निर्धन एवं निर्बल वर्ग की बालिकाओं को इस कार्यालय द्वारा निःशुल्क विधिक सेवा की व्यवस्था की गई है तथा शासन द्वारा भी निःशुल्क शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, ड्रेस, कॉपी, किताब, वजीफा, आवास आदि की निशुल्क व्यवस्था की गई है। उक्त शिविर की आयोजक प्रधानाचार्या रामा कन्या इंटर कॉलेज जलेसर रोड ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवाओं की जानकारी वाले प्रचार पर्चाें का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
संलग्नक फोटो

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies