Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनगणना अमीरी-गरीबी के आधार पर हो, जाति आधार पर नहीं

 हम भारती न्यूज़
जिला संवाददाता नीलम यादव इटावा


जनगणना अमीरी-गरीबी के आधार पर हो, जाति आधार पर नहीं

इटावा जसवंत नगर जातीय जनगणना की मांग पर सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा जो भी जनगणना हो वह समाज के हित के लिए हो ना कि राजनीतिक हित के लिए। जनगणना का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक होना चाहिए।
जसवंतनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राम चरित्र मिश्रा ने कहा कि
जनगणना अगर हो तो अमीरी और गरीबी के आधार पर हो। जातीय जनगणना समाज को बांटने की साज़िश है। जाति में समाज को बांटने का क्या मतलब है? सभी भारत माता के संतान हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और अमीर हर जाति में होते हैं। गरीबी की कोई जाति नहीं होती, गरीब 'गरीब' होता है। आवश्यकता है कि देश में जाति नहीं बल्कि गरीबी के आधार पर जनगणना हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies