Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने जमकर पीटा कई घायल।


हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
रणजीत कुमार



छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने जमकर पीटा कई घायल।   


 उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी से सोहदे ने छेड़खानी की विरोध पर दबंगों द्वारा जमकर पिटाई कर दी। वही पिटाई में लहूलुहान दोनों सगे भाई लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। उतरांव क्षेत्र के एक गांव में  एक नाबालिक किशोरी से नहाने के दरमियांन छेड़छाड़ किया तो किशोरी ने अपने घरवालों को सारी दास्तां  बताइ। वही जब परिजन शिकायत लेकर घर पर गए तो दबंगों ने पीड़ित पक्ष विजय पुत्र फूलचंद व सूरज पुत्र फूलचंद को लाठी डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची उतराव पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। पीड़ित ने उतराव थाने में दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies