Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बिछुड़े भाइयों भरत, राम लक्ष्मण, शत्रुघ्न के मिलन को देख हजारों दर्शक भावविभोर व अश्रुपूरित होगये।

 हम भारती न्यूज़
जिला संवाददाता नीलम यादव इटावा
भरत मिलाप देख लोग अश्रुपूरित, आतिश बाजी
से आसमान नहाया
    इटावा जसवंत नगर 14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने और भरत के त्यागपूर्ण भ्रातत्व प्रेम की लीला शनिवार रात यहां अयोध्या के प्रतीक तालाब मंदिर पर जब आयोजित हुई तो,


बिछुड़े भाइयों भरत, राम लक्ष्मण, शत्रुघ्न के मिलन को देख हजारों दर्शक भावविभोर व अश्रुपूरित होगये। 161 वर्षों से रामलीला आयोजन में भरत मिलन का गवाह  तालाब मंदिर  के तालाब के किनारे रामलीला समिति द्वारा आयोजित आतिशबाजी से आकाश दूधिया हो गया अयूर पूरा नगर पटाखों की गूंज से गूंज उठा।  पंडित रामकृष्ण दुबे ने वेद मंत्रों के मध्य गुरु वशिष्ठ के रूप में राम  का राज्याभिषेक किया। इस मौके पर राजा राम का तिलक  और आरती क्रमशः  प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू, मंत्री हीरालाल गुप्ता, संयोजक अजेंद्र सिंह गौर, सदस्य रामनरेश पप्पू, प्रमोद माथुर, राजीव गुप्ता, निखिल गुप्ता, विवेक पण्डेय , रतन शर्मा, आदि ने की। भगवान अयोध्या के सिंघासन पर विराजित होने के बाद नगर भ्रमण को निकले। पूरी रात भ्रमण पर रहे राम और पूरे राजपरिजनो की घर घर आरती  हुई। सबेरे भगवान राम डोले सहित राजसी वस्त्रों में जब नरसिंह मंदिर में पहुंचे तो जमकर पुष्पवर्षा की गई। रविवार रात में भी भगवान अपने भाइयों संग शेष नगर का भ्रमण करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies