हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
भटका हुआ विछिप्त युवक नहीं जा पा रहा है घर,पूर्व प्रधान के घर 4 दिन से लिया है शरण
(प्रयागराज)उतरांव थाना क्षेत्र के नव बाजार मैं एक विछिप्त युवक आकर भटक गया है। वही अपने घर नहीं पहुंच पा रहा है। उक्त गांव के पूर्व प्रधान सुनील कुमार यादव के परिवार वाले जिसका देखभाल कर रहे हैं। एक विक्षिप्त युवक जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।जो अपना नाम सचिन तथा पिता का नाम राकेश बता रहा है। वह अपने गांव का नाम भिदुरा बता रहा है। लेकिन स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। युवक 4 दिन पूर्व हाईवे की तरफ भटक रहा था। वही नौबजार करौहा गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुनील यादव के भाई भुवर यादव की नजर पड़ी तो उसे घर लेकर आये।उसका देखभाल करना शुरू किये। विक्षिप्त युवक से बहुत पूछने का प्रयास किया गया लेकिन वह अपने घर का पता नहीं बता पा रहा है। वहीं युवक की मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रही है। वह कत्था कलर का जैकेट मेहरूम कलर का स्वेटर नीला कलर का पेंट तथा काले कलर का स्लीपर पहना हुआ है।