हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर खूब बजी बधाइयां
हण्डिया तहसील अंतर्गत वीरपुर दुमदुमा में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में व्यास त्रिभुवन जी महाराज ने चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव हुआ। वही कथावाचक द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वर्णन भी किया। एवं बाल कृष्ण भगवान की भव्य झांकी भी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री कृष्ण जन्म जन्म उत्सव के समय पर खूब बधाइयां बजी। लोगों की ओर से पुष्प वर्षा की गई। साथ ही साथ महिलाओं की ओर से सोहर गीतों की प्रस्तुतियां भी हुई।कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्रों के माध्यम से भजन संध्या प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। वही कलाकारों की ओर से बाल कृष्ण भगवान की सुंदर व आकर्षक झांकी भी निकाली गई। जो लोगों को आकर्षित करती रही। वहीं मुख्य श्रोता यजमान ने व्यास सहित आचार्य जनों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया।कथा आयोजक ताराचंद तिवारी शिरोमणि देवी चूड़ामणि तिवारी बालमुकुंद तिवारी ने आए हुए सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए प्रसाद वितरण किया। उक्त अवसर पर आशीष तिवारी अशोक तिवारी कार्तिकेय तिवारी विनायक तिवारी विवेक मिश्रा सूरज मिश्रा अजय मिश्रा शुभम मिश्रा आदि सहयोग कर्ता सहयोग में जुटे रहे।