संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
भोलानाथ सिंह ननवत बने केसीएन क्लब पूर्व सैनिक शाखा के राष्ट्रीय प्रभारी
दिल्ली : - सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रगण्य संगठन नोइंग सिटीजन्स नीड़ क्लब केसीएन क्लब द्वारा रिटायर्ड पेटी आफिसर रेडिओ (स्पेशल) नौसेना , भोलानाथ सिंह ननवग पुत्र स्वर्गीय रामबली इन्द्रजीत सिंह ननवग, मूल निवासी ग्राम : ऊमरी, पोस्ट: रयॉ, जिला भदोही उप्र व वर्तमान कर्मभूमि कलवड, लोहगॉव, पूणे, महाराष्ट्र को केसीएन क्लब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में "पूर्व सैनिक शाखा" का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया, देशसेवा में ततपरता से जुटे क्लब राष्ट्रीय कार्यकारिणी से सम्बद्ध पूर्व सैन्य अधिकारी भोलानाथ सिंह ननवत बेहद सरल सहज व गम्भीर व्यक्तित्त्व के मालिक है, उन्होंने देश सेवा के साथ ही समाज सेवा को अपना नैतिक धर्म माना, उनके नाम की प्रस्तावना राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सतीश कुमार मौर्या ने व उनके नाम का अनुमोदन राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य स्वामीनाथ पाण्डेय व शोभनाथ त्रिपाठी ने की , उनके नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन मिश्र त्यागी द्वारा की गई, उनको बधाई देने वालों में पूर्व सैनिक व केसीएन क्लब संस्थापक कमेटी सदस्य छोटेलाल मिश्र, राष्ट्रीय सचिव अमृतराज चौरसिया, राष्ट्रीय सचिव महिला नीता श्रीधर राऊत, व देशभर के समस्त राज्य व जनपद के अध्यक्षों ने दी।