Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लाखों की भीड़ में भी अलग ही दिखा अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ पहुंची महिलाओं का हुजूम, भव्य उपस्थिति देखकर प्रियंका गांधी ने भाषण के दौरान ही मंच से किया उत्साहपूर्ण अभिवादन |

हम भारती
जिला ब्यूरो चीफ.प्रतापगढ़
कुलदीप कुमार पटवा
की ख़ास ख़बर


27/11/2021 फतेहपुर :- महोबा में प्रियंका गांधी की "प्रतिज्ञा महारैली"में फतेहपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में समर्थकों की भव्य उपस्थिति |






महोबा में कांग्रेस राष्ट्रीय महसचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी की " प्रतिज्ञा महारैली " में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व फतेहपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं वर्तमान ग्राम प्रधान और आगामी विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी की प्रबल दावेदार प्रियंका गाँधी की करीबी हेमलता पटेल के नेतृत्व में फतेहपुर से सैकड़ों महिलायें व समर्थक पहुँचे | महिलाओं में प्रियंका गांधी के विचारों व प्रतिज्ञाओं को जानने का उत्साह  रहा | अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ प्रियंका गांधी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए सैकड़ों महिलायें रैली स्थल पर पहुँच कर अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराई | अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में जब महिलाओं ने रैली स्थल में प्रवेश किया तो प्रियंका गांधी का भाषण चल रहा था प्रियंका गांधी ने हेमलता पटेल के साथ महिलाओं की एक अलग ही जोरदार उपस्थिति देख कर मंच से ही उत्साहपूर्ण अभिवादन किया | महोबा में महाराजा छत्रशाल स्टेडियम में आयोजित रैली कार्यक्रम के उपरांत  प्रियंका गांधी व हेमलता पटेल की स्नेहिल मुलाकात हुई | रैली में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाओ को पुनः जनमानस के सम्मुख रख कर जनता को जागरूक किया | महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए कांग्रेस के प्रयासों व कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को भी बताया | महिलाओं ने एक स्वर में प्रियंका गाँधी से कंधे से कन्धा मिला कर चलने हेतु आवाज बुलंद की | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने प्रियंका गाँधी का सादर आभार  ब्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी व बहन प्रियंका गाँधी जी महिलाओं को आगे लाने के लिए इतनी कर्मठता से प्रयास कर रहीं हैं  महिलाओं  को उनसे उम्मीदें हैं | और संघर्ष की इस मुहिम में हम सभी उनके साथ हैं |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies