गोरखपुर: दूसरी शादी रचाने गया युवक पत्नी को देख भागा, ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा
प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा चंद्रहास मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक शादी रचाने के लिए बरात लेकर पहुंच गया। उधर लड़की के घर आरोपी दुल्हे की पहली पत्नी, पहले से बच्चे के साथ बैठ कर इंतजार कर रही थी। बरात पहुंचते ही दुल्हा बच्चे के साथ पत्नी को देख कर भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हवालात में डाल दिया।
बताया जा रहा है कि खोराबार थाना क्षेत्र के सुबाबाजार निवासी बबलू लगभग एक वर्ष पूर्व गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी तय किया था। निर्धारित तिथि के अनुसार पांच दिसंबर की शाम लगभग साढ़े आठ बजे लड़की के दरवाजे पर बरात पहुंची। बरातियों के स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में घराती व अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव