गाजी मियां की मजार पर अकीकत मंदो की जुटी भीड़
दर्शन व चादर पोशी कर मागी मन्नते।
प्रयागराज।उतरांव थाना क्षेत्र के मदारीपुर स्थित गाजी मियां के मजार पर रविवार को अकीकत मन्दो की भीड़ जुट गई। वही दर्शन चादर पोशी कर मन्नते मांगी। रविवार को मदारीपुर स्थित गाजी मियां के मजार पर मेला लगता है।जिसमें भारी संख्या में भक्तों का ताता लगता है।वहीं मेले में अकीकत मन्द पहुंचकर गाजी मियां के मजार पर रेवड़ी फूल माला धूप अगरबत्ती व अन्य सामग्री चढ़ाकर चादर पोशी करते हुए अपनी मन्नतें मांगते हैं।भक्तों का कहना है कि यहां पर आज तक जो भी श्रद्धा मन से मन्नते मांगे हैं उनकी मनोकामना जरूर पूर्ण हुई है। वहीं सैकड़ों की संख्या में भक्तों द्वारा चादर पोशी कर मन्नते मांगी। मजार पर नियुक्त मुजावर सोनू शाह द्वारा एक एक कर सभी भक्तों को गाजी मियां के दर्शन कराया जाता हैं। तथा उनकी हर मनोकामना पूण के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।