Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर आवश्यक बैठक

 समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर आवश्यक बैठक


गोरखपुर- समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के अध्यक्षता में हुई संचालन जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि आज 05 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन हुआ है जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में बड़ी संख्या नाम जोडे,नाम काटे गये हैं, हो सकता है कि गलत नाम भी मतदाता सूची में जुड गये हो, और,सही नाम मतदाता सूची से कट गये हों।प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची के साथ पूरक-1 मिलेगी जिसमें जोडे गये नामो,काटे गये नामो की संख्या,उनकी क्रम संख्या, तथा उनका नाम पता आदि प्रदर्शित रहेगा।मतदाता सूची का सत्यापन कर लिया जाय, मतदाता सूची से वास्तविक नाम कट गया हो या किसी का नाम शामिल होने से छूट गया हो, तो 05 जनवरी 2022 से,नामांकन के आखिरी दिन से 10 दिन पहले तक नाम जोडने के लिए फार्म नं0-6 भरकर जमा किया जाय अथवा फार्म ऑनलाइन किया जाय यह प्रक्रिया प्रदेश के चुनाव में सभी के चरण के लिए लागू रहेगी।चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही मतदाता सूची से नाम काटने पर रोक लग जाती है। विशेष परिस्थित में नाम काटने के लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से अनुमति लेनी पड़ती है। इस लिए एक-एक नाम का सत्यापन कर लिया जाय और हर हाल में 9 जनवरी तक जोड़े गये गलत नाम को काटने के लिए फार्म नं0-7 भरकर विधान सभा के सम्बन्धित मतदाता पंजीकरण केन्द्र (वी0आर0सी0 सेन्टर) पर जमा करके ई0आर0ओ0 नोट पर फार्म का प्रोसेस शुरू करा दिया जाय ऐसे फार्म जो चुनाव की
तारीखों की घोषणा से पूर्व प्रोसेस में आ जाएंगे वो नाम मतदाता सूची से काट दिए जाएंगे।इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव अवधेश यादव मिर्जा कदीर बेग हरि यादव जितेंद्र सिंह संजय यादव जयप्रकाश यादव दूधनाथ मौर्य मुन्नी लाल यादव राघवेंद्र तिवारी राजू मैंना भाई सत्येंद्र गुप्ता नरसिंह यादव राम अजोर मौर्य बाबूराम यादव संजय सिंह ईश्वर चंद्र मद्धेशिया शैलेंद्र यादव अर्जुन यादव नारद यादव कपिल मुनि यादव अशोक चौहान सुधीर यादव मनमोहन यादव घनानंद यादव जितेंद्र प्रताप गौड त्रिभुवन साहनी विनोद राजभर आदि मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies