Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ऑक्सीजन प्लांट का किया गया लोकार्पण, बढ़ते कोविड से बचने के लिए सिद्ध होगा रामबाण

 ऑक्सीजन प्लांट का किया गया लोकार्पण, बढ़ते कोविड से बचने के लिए सिद्ध होगा रामबाण


आज बांसगांव विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया गया इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासगांव में  59 लाख की लागत से बना ऑक्सीजन पावर प्लांट तथा गैस पाइपलाइन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण का कार्यक्रम बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान द्वारा तथा विधायक डॉक्टर विमलेश पासवान के  उपस्थिति में किया गया। इस दौरान सांसद कमलेश पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा  कि संपूर्ण विश्व में कोरोना एक वैश्विक महामारी के रूप में अपना पांव फैला रही है। कोरोना के पहली लहर में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गवाना पड़ा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन की समस्या का भी सामना करना पड़ा। परंतु दक्षिणांचल के इस नगर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाने से अब लोगों को ऑक्सीजन की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा तथा अब दूर शहरों में भी नहीं जाना पड़ेगा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर  विमलेश पासवान ने कहा कि इस पावर प्लांट की स्थापना एक दूरगामी सोच का परिणाम है।अब लोगों को ऑक्सीजन की कमी समस्या नहीं होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार तथा संचालन अविनाश सिंह ने किया।इस दौरान डॉक्टर चंद्रशेखर, डॉ धीरज, डॉ जेपी वर्मा ,डॉ अनुराग, डॉ अंजना, डॉक्टर श्वेतांबरा, डॉक्टर अमृत, आदित्य सिंह, दीपक सिंह, प्रभात सिंह, दिलीप पाठक, जितेंद्र सिंह मनोज सिंह ,परमवीर सिंह ,गोलू, विनय, प्रह्लाद तिवारी, विकास राय, आदि उपस्थित रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies