संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
वसई ; - रविवार दोपहर नालासोपारा में एक भंगार के गोदाम में आग लग गई। पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया और गोदाम में काम करने वाले दो मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि, नालासोपारा के वाकनपाड़ा क्षेत्र में कुछ अन्य गोदामों में भंगार गोदाम भी हैं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे वाकनपाड़ा चौधरी परिसर में एक भंगार गोदाम में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही वसई विरार नगर निगम की दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने महज 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग में पूरा गोदाम जल कर राख हो गया। साथ ही गोदाम के दो कर्मचारी भी आग में मामूली रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।हालाँकि, बताया जा रहा है कि लगभग एक सवा एक घंटे की देरी से दमकल टीम मौके पर पहुँची है, जिसमें देरी की वजह गाड़ी खराब होने बताया जा रहा था।
नालासोपारा में कबाड़ गोदाम में आग , दो जख्मी
जनवरी 17, 2022
0
Tags