Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

 संवाददाता हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


विरार ; - अर्नाला पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में 25 वर्षीय आरोपी के ऊपर केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गयी है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी है। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की वसई तालुका में रहती है। बताया गया है कि 25 वर्षीय शख्स ने पीड़िता लड़की को शादी का झांसा देकर अलग अलग ठिकानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया। यहां तक शख्स ने पीड़िता को मारपीट। पुलिस ने बताया कि, पीड़िता ने 15 जनवरी को अर्नाला पुलिस स्टेशन में आरोपी शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तथा बताया कि आरोपी ने वर्ष 2020 में घटना को अंजाम दिया था।हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर 25 वर्षीय आरोपी के ऊपर कलम 376 (2) (एन),323,506,व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies