हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
भाजपा सरकार में महिलाओं को हर जगह उनकी भागीदारी और सम्मान मिल रहा है-सुरेन्द्र चौधरी
भाजपा में सब का मान और सम्मान -सुब्रत पाठक
प्रयागराज)विधानसभा प्रतापपुर के बलीपुर मण्डल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष नवीन सिंह पटेल द्वारा युवा सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कन्नौज एव प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक रहे।उन्होंने ने अपने सम्बोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी में सब का मान और सब का सम्मान है।सूबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी द्वारा लोगो को राशन दिया जा रहा है।वही पात्र लोगो को शौचलय मिल रहा है। सरकार द्वारा जिनके पास छत नही है उन्हें सरकार द्वारा आवास मिल रहा है।डारेक्ट पात्र के खाते में।केंद्र सरकार द्वारा किसान की सम्मान निधि मिल रही है।सरकार ने जो कहा उसे दिनरात पूरा करने में लगी है। कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए सभी लोगो को मुप्त में वैक्सीन लगा रही है।ताकि हमारा प्रदेश कोरोना मुक्त हो सके। भाजपा ने जो कहा उसे पूरा करने में दिनरात प्रयास कर रही है। इस सरकार में गुंडा और बड़े बड़े माफिया आज जेल के अंदर है।सदस्य विधान परिषद सुरेंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा भाजपा सरकार में महिलाओं को हर जगह उनकी भागीदारी और सम्मान मिल रहा है।सरकार की एक एक योजना लोगो को मिल रहा है।इस मौके पर गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी द्रीवेदी ,भाजपा नेता मुकुंद लाल मौर्या, अनिरूद्ध सिंह पटेल,प्रवीण कुमार सिंह पटेल,बलीपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार पाल, दशेर मण्डल अध्यक्ष धर्मन्द्र कुमार पटेल, पप्पू पासी,मनोज कुमार आचार्य, कमलेश कुमार मौर्या,दिनेश गुप्ता,पवन कुमार, प्रमोद सिंह, आदि लोग रहे है।कार्यक्रम के आयोजक युवामोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन सिंह पटेल आये हुए सभी लोहा आभार जताया।