Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गठबंधन दलों के जिले के जिला अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न

Top Post Ad

 गठबंधन दलों के जिले के जिला अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न

गोरखपुर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के सभी गठबंधन दलों के जिले के  जिलाध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने तथा संचालन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण यादव ने किया उक्त बैठक में जिले के सभी गठबंधन दलों के प्रमुख पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने विधानसभा चुनाव में जिले के सभी नौ सीटों को जीता कर माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया ।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ। गठबंधन की घोषणा के बाद पहली बार सयुंक्त बैठक हुई । बैठक में स्थानीय स्तर हुए मंथन होने के बाद सभी दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने वरिष्ठ नेताओं को इससे अवगत कराएंगे। इसके बाद उच्च स्तर पर इस पर चर्चा होगी। बैठक में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने झूठ से लोगों को गुमराह करने में लगी है।सभी ने प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया बैठक में समाजवादी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), महान दल,सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जय हिंद समाज पार्टी के उपस्थित सभी प्रमुख नेताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का एक स्वर से संकल्प लिया इस दौरान सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी,सपा निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के महानगर अध्यक्ष तहौवर हुसैन,,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभान गौड़, महान दल के जिलाध्यक्ष राजकमल मौर्य, जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान उर्फ संजय, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन राजभर, जय हिंद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश निषाद, सपा जिला महासचिव अखिलेश यादव ,सपा महानगर महासचिव सिंहासन यादव, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मोहसिन खान, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव , अनोखे लाल राजभर योगेश कुमार गौड़, मिर्जा कदीर बेग, जितेंद्र सिंह ,जयप्रकाश यादव, बिंदा देवी ,मैना भाई सहित सभी गठबंधन दलों के प्रमुख नेतागण व पदाधिकारी साथी मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies