हम भारती न्यूज से
गोरखपुर जिला ब्यूरो चीफ
धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
बांसगांव विधानसभा के विधायक ने आज जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह विधानसभा प्रभारी राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनसंपर्क किए। डॉक्टर विमलेश पासवान ने नगर भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दिए तथा इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किए। भ्रमण के दौरान विधायक तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के स्लोगन लिखे पोस्टर को हाथ में लेकर नगर का भ्रमण किए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार, जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित पांडे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष परमवीर सिंह, मृत्युंजय सिंह,निलेंद्र सिंह ,प्रकाश सैनी,धर्मपाल सिंह,नन्हे ,संदीप,गुड्डू शाही,नवनीत विनय पांडेय ,विकास सिंह सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।