संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
नियमों का उल्लंघन मामले में दो नगरसेवकों पर कई मामला दर्ज
वसई ; - विरार में दो पूर्व नगरसेवकों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
दोनों नगरसेवकों ने करोना नियमों का उल्लंघन कर क्रिकेट मैच आयोजन करवाए थे। अंडर -20 प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जेडीएस क्रिकेट क्लब द्वारा विरार पूर्व के गोपचार पाड़ा मकवाना कॉम्प्लेक्स में एक खाली जगह पर किया गया था।इस बीच करीब 250 से 300 लोगों ने बिना मास्क पहने सुरक्षित जीवन के नियमों की धज्जियां उड़ाईं।खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजकों की भारी भीड़ थी, इसलिए विरार थाने में दो पूर्व पार्षदों के खिलाफ नियम तोड़ने के आरोप में धारा 269, 270 व 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि भीड़ द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।