Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जम्मू के वैष्णो माता दर्शन के लिये गये युवक की भगदड़ के दौरान हुई मौत

 जम्मू के वैष्णो माता दर्शन के लिये गये युवक की भगदड़ के दौरान हुई मौत

गोरखपुर- के चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग का युवक अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के निकले।जहाँ शनिवार को सुबह भगदड़ मच गया।जिसमे उनकी मौत हो गया।
 रामपुर बुजुर्ग निवासी अरुण प्रताप सिंह(30)पुत्र सत्यप्रकाश सिंह 29दिसम्बर 2021को अपनी पत्नी अर्चना के साथ और अपने सम्बन्धी खलीलाबाद निवासी अजय अपनी पत्नी के साथ और गोरखपुर निवासी अनुग्रह उर्फ मुन्ना सिंह अपनी पत्नी के साथ जम्मू वैष्णो माता के दर्शन के लिये गये थे।जहाँ पर शनिवार को सुबह भोर मे 2:20 पर भगदड़ मचा जिसमे इनकी मौत हो गयी।
 मृतक के पिता चार भाई ओमप्रकाश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, विजयप्रकाश सिंह, वेदप्रकाश सिंह है।और माता का नाम तारा देवी है।उनकी पत्नी अर्चना देवी साथ मे वैष्णो देवी गयी थी।और वह भी पेशे से डाक्टर है।घर पर रहती है।युवक की शादी 01दिसम्बर को कुशीनगर के पकड़ी बुजुर्ग निवासिनी डाक्टर अर्चना सिंह से हुआ था।
 युवक की एक विवाहित बहन प्रियंका सिंह है।जो युवक से छोटी है।और इनका युवक के शादी से पहले शादी हो गया था।ये घर पर रहती है।युवक खुर्जा से बीए एम एस किये हुये है।
 युवक के मौत की सूचना युवक के पिता को शनिवार सुबह 9बजे टीवी के माध्यम से पता चला।
 युवक के पिता सत्यप्रकाश सिंह पूर्व मे ग्रामप्रधान रह चुके है।और ईट भठ्ठा भी चलाते थे।पर अब यह घर पर रहकर कृषि कार्य करते है।युवक छःलोगों के साथ 29 दिसम्बर को सुबह 8 बजे अपने कार से लखनऊ निकले और लखनऊ पहुँचकर अपनी कार वही पर खड़ा कर दुसरा अर्टिगा गाड़ी किराये पर लेकर जम्मू वैष्णो देवी दर्शन के लिये निकले जहाँ पर शनिवार को सुबह भोर मे 2:20पर भगदड़ मचा जिसमे युवक की मौत हो गया।युवक पेशे से डाक्टर थे।सात साल से प्रैक्टिस कर रहे थे।इनका दो साल से गोरखपुर जेल बाईपास रोड पर हिन्द अस्पताल के नाम से अस्पताल है।
 प्रशासन मृतक के घर पहुँचकर उनके पिता सत्यप्रकाश सिंह को जम्मू से शव प्लेन द्वारा आज शाम 7बजे तक लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट पर शव को मंगाने का आश्वासन दिया है।और परिजन शव को लेने के लिये लखनऊ जा रहे है। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies