प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान आज पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार महाराजगंज में किया गया।
पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने विगत 7 जनवरी से 9 जनवरी तक आईटीएम गीडा गोरखपुर में, उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित विज्ञान एवं प्रौदयोगिकी प्रदर्शनी में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में- विज्ञान प्रदर्शनी, नारा लेखन, पोस्टर, विज्ञान गीत, विज्ञान नाटक, विज्ञान भाषण और विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग कर अपना स्थान बनाया इस अवसर पर वैज्ञानिक अधिकारी क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान गोरखपुरऔर वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला गोरखपुर के निदेशक श्री महादेव पांडे श्री महादेव पांडे ने विद्यालय प्रांगण में आकर अपने संस्थान की ओर से छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें विशाखा शुक्ला को प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान ,उमेश गुप्ता नारा लेखन में सांत्वना पुरस्कार, अनुप्रिया सिंह को विज्ञान क्विज में सांत्वना , पुरस्कार एवं खेदन प्रजापति को विज्ञान क्विज में सांत्वना पुरस्कार मिला सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
गया इस अवसर पर विज्ञान संकाय के प्रभारी आनंद सोनी ने महादेव पांडे का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने वैज्ञानिक महादेव पाण्डेय को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक महादेव पाण्डेय ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा इस तरह के आयोजन छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच के विकास के लिए लगातार किए जा रहे हैं , और आगे भी किए जाते रहेंगे । विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है।हमें अपने दैनिक जीवन में विज्ञान के सिद्धांतों को अपनाना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना जरूरी है। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के प्रभारी आनंद सोनी, देवेंद्र प्रसाद पांडे,रामनारायण, हरिपूर्णानंद तिवारी , ज्योति श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव पूजा सिंह , अजय सैनी ,रवि द्विवेदी, अनीता त्रिपाठी, मंजरी उपाध्याय, पूजा सिंह,शशिप्रभा, धर्मेंद्र सिंह,विनय यादव, प्रीति सिंह,रामेश्वर मौर्य, धर्मेन्द्र गुप्ता, ललित आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय उपाध्याय नवल ने किया। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान आज पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार महाराजगंज में किया गया।
जनवरी 11, 2022
0
Tags