भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में फूंका गया पंजाब सीएम का पुतला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान ओवरब्रिज पर अराजक तत्वों द्वारा घेराव किए जाने पर दौरा रद्द किया गया इसके विरोध में आज बांसगांव चौराहे पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष परमबीर सिंह के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया व वह कांग्रेस पार्टी तथा उनके नेताओं के विरोध में नारे लगाए गए। बताते चलें कि दिनांक 5 /01/ 2022 को पंजाब के बठिंडा हवाई अड्डे पर मौसम खराब हो जाने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से ही कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे तभी रास्ते में पड़े ओवरब्रिज पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा रास्ता को अवरुद्ध कर दिया गया जिससे प्रधानमंत्री वहां 15 मिनट तक रुके तत्पश्चात दौरे को रद्द करके वापस चले गए। तमाम एजेंसियों द्वारा इस प्रकार की घटना का पंजाब सरकार की लापरवाही दर्शाया गया। पंजाब सरकार ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया था कि सड़क मार्ग से जाने पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराय जाएगा ।परंतु सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही के कारण पीएम को अपना दौरा स्थगित करना पड़ा था। जो एक अत्यंत ही निंदनीय तथा शर्मनाक कृत्य है। पंजाब सरकार के इस लापरवाही से प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की सुरक्षा में सेंध लगाई गई,जो अत्यंत ही चिंता की विषय है। पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, परमवीर सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, कृष्ण गोपाल सिंह सन्नी, नीलेंद्र सिंह, विकाश सिंह, अशोक सिंह, वैभव त्रिपाठी, पुष्कर शाही, दीपू सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रकाश सैनी, विकास राय, घनश्याम गुप्ता, बलवंत सिंह, विनय पाठक, श्रीराम गौड़, आकाश सैनी, मनोज कुमार तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में फूंका गया पंजाब सीएम का पुतला
जनवरी 07, 2022
0
Tags