Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पिपराईच क्षेत्र में हुई हत्या का सफल अनावरण, घटना मे शामिल 03 अभियुक्त गिरफ्तार

 थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर  

दिनांक 17.02.2022 को ग्राम चकिया थाना पिपराईच क्षेत्र में हुई हत्या का सफल अनावरण, घटना मे शामिल 03 अभियुक्त गिरफ्तार



    
दिनांक 17.02.2022 को ग्राम चकिया थाना पिपराईच क्षेत्र में मिले शव जिसके संबन्ध में मृतक की पत्नी श्रीमती संगीता देवी पत्नी मृतक नारद मुनि साहनी निवासी बैलो सवहिया टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर ने थाना पिपराईच पर मु0अ0सं0-58/2022 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत कराया गया था । उपरोक्त मुकदमे के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिसके अऩुपालन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पिपराईच मधुप नाथ मिश्रा  द्वारा मय हमराहियान द्वारा घटना का सफल अनावरण किया गया । घटना में जाँच से स्वयं वादिनी मुकदमा/मृतक की पत्नी का हाथ पाया गया ।  वादिनी मुकदमा श्रीमती संगीता देवी पत्नी मृतक नारद मुनि साहनी निवासी बैलो सवहिया टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर अपनी पुत्री रेनू उर्फ मधु पुत्री मृतक नारद मुनि साहनी निवासी बैलो सवहिया टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर व लड़की के साथी सरफुद्दीन अंसारी उर्फ लालू पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी बांसपार बजौली टोला बेलहिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज के साथ मिलकर अपने पति मृतक नारद मुनि साहनी निवासी बैलो सवहिया टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर की हत्या कर शव को जमीन में गाड़  दिया था । उक्त तीनो अभियुक्तगणो को  पुलिस टीम द्वारा क्रमशः उनके निवास स्थानो से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम पता -    
1-    सरफुद्दीन अंसारी उर्फ लालू पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी बांसपार बजौली टोला बेलहिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
2-    वादिनी की पुत्री रेनू उर्फ मधु पुत्री मृतक नारद मुनि साहनी निवासी बैलो सवहिया टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर,
3-    वादिनी श्रीमती संगीता देवी पुत्री मृतक नारद मुनि साहनी निवासी बैलो सवहिया टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
 
गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-    
मु0अ0सं-58/22 धारा 302/201 भादवि थाना पिपराइच गोरखपुर

बरामदगी-
तीन अदद मोबाइल फोन

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम –
1-    प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा थाना पिपराईच गोरखपुर
2-    उ0नि0 प्रशिक्षु अशोक कुमार सिंह,
3-    हे0का0 शिव प्रकाश सिंह,
4-    हे0का0 दुर्गविजय,
5-    का0 सिद्धार्थ पंकज,
6-    का0 अमन सिंह,
7-    रि0का0 संजीव सिंह
8-    म0का0 अराधना मिश्रा। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies