Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दिनांक 13.08.2021 को थाना क्षेत्र रामगढ़ताल गायघाट बुजुर्ग, गोरखपुर में हुई हत्या की घटना मे शामिल अभियुक्त गिरफ्तार

 दिनांक 13.08.2021 को थाना क्षेत्र रामगढ़ताल गायघाट बुजुर्ग, गोरखपुर में हुई हत्या की घटना मे शामिल अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 332/21 धारा 302, 34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश यादव पुत्र परशुराम यादव निवासी गायघाट बुजुर्ग थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को आज दिनांक 14.02.2022 को समय 10.05 बजे अमर उजाला तिराहा, थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
 
गिरफ्तार अभियुक्त-
आकाश यादव पुत्र परशुराम यादव निवासी गायघाट बुजुर्ग थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 332/21 धारा 302, 34 भादवि, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर    

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 14.02.2022, समय 10.05 बजे, स्थान- अमर उजाला तिराहा, थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
2.    उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन, चौकी प्रभारी चिड़ियाघर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
3.    उ0नि0 सुशील प्रसाद, चौकी प्रभारी नौकायान, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
4.    हे0का0 संजय सिंह, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
5.    का0 प्रवीण कुमार, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
6.    रि0का0 दीपक कुमार, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies