Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जहरखुरानी गैंग के दो नफर अभियुक्त मय 205.61 ग्राम डायजापाम पाउडर व मु0अ0सं0 73/2022 थाना कैण्ट से सम्बन्धित 60,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार

 जहरखुरानी गैंग के दो नफर अभियुक्त मय 205.61 ग्राम डायजापाम पाउडर व मु0अ0सं0 73/2022 थाना कैण्ट से सम्बन्धित 60,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा दो जहर खुरानियो का गैंग जो यात्रियों को बर्गलाकर लूटने के काम करते थे उनको गिरफ्तार किया गया जिनका नाम 1. नन्दलाल शर्मा पुत्र समुन्दर निवासी शिवपुर पो0 रुद्रपुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 48 वर्ष 2. राम कृपाल शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी खरचौला नानकार थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 47 वर्ष के कब्जे से मु0अ0सं0 73/2022 धारा- 379 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि से सम्बन्धित 60,000/- रुपये व 205.61 ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद कर आज दिनांक 05.02.2022 समय  04:30 बजे निकट सरदार तिराहा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर मु0अ0सं0- 82/22 धारा - 8/21 NDPS ACT व मु0अ0सं0- 83/22 धारा - 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 29.01.2022 को सदावृक्ष तिवारी पुत्र शेष मणि तिवारी निवासी-ग्राम-महेशपुर,थाना-रुदपुर,जिला-देवरिया,मो0नं0-8179703722 जो हैदराबाद से आ रहे थे उनके घर पर उनके बेटे की शादी थी उनको देवरिया छोड़ने के नाम पर अपनी गाड़ी मे बैठा कर कूड़ाघाट के पास उतारकर उनका सामान लेकर भाग गये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/2022 धारा- 379 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि पंजीकृत है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण, आपराधिक इतिहास व बरामदगी-

नन्दलाल शर्मा पुत्र समुन्दर निवासी शिवपुर पो0 रुद्रपुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 48 वर्ष
         1.मु0अ0सं0 82/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
          2.मु0अ0सं0 73/2022 धारा- 379 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
बरामदगीः- (500-500 रुपये  की 51 नोट कुल 25,500/- रुपये व एक अदद काली पन्नी की पोटली में 90.37 ग्राम डायजापाम पाउडर)  

राम कृपाल शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी खरचौला नानकार थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 47 वर्ष
    1.मु0अ0सं0 83/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
    2.मु0अ0सं0 73/2022 धारा- 379 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
बरामदगीः- (500-500 के 69 नोट कुल 34,500/- रुपये व एक अदद काली पोटली में 115.24 ग्राम डायजापाम पाउडर)
बरामदगीः- घटना कारित करने में प्रयोग किया जाने वाला वाहन  - वैगन आर कार ( वाहन संख्या UP55M4140 )


गिरफ्तारी का स्थान /समय/-:
निकट सरदार तिराहा थाना क्षेत्र कैण्ट गोरखपुर , दिनांक 05.02.2022 समय करीब 04.30  बजे
 
सम्पूर्ण बरामदगी-
 205.61 ग्राम डायजापाम पाउडर व मु0अ0सं0 73/2022 धारा- 379 भादवि से सम्बन्धित कुल 60,000/- रुपये

गिरफ्तारी की टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.    उ0नि0 अभिनव मिश्रा चौकी प्रभारी एयर फोर्स थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.    उ0नि0 अरविन्द यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4.    कां0 अनिरुद्ध यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5.    कां0 रोहित यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
6.    कां0 सन्दीप कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
7.    रि0कां0 दीपू कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies