Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध असलहे एवं कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध असलहे एवं कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार शुक्ला थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर मय चौकी प्रभारी चिड़ियाघर उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र जैन मय टीम के अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं पर्दाफाश हेतु लगाया था । टीम द्वारा लगातार तलाश व दबिश की कार्यवाही की जा रही थी कि आज दिनांक 04.02.2022 को उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन मय टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति चिड़ियाघर के पीछे अवैध तमंचा व कारतूस के साथ मौजूद है कोई घटना कारित करने वाले है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर पुलिस टीम रामगढताल द्वारा चिड़ियाघर के पीछे से अभियुक्त विनय उर्फ प्रिन्स दूबे पुत्र स्व0 मुन्नू दूबे निवासी ब्लाक ओ मकान न0-2 काशीराम आवास थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त विनय उर्फ प्रिन्स दूबे उपरोक्त को आयुध अधिनियम के अन्तर्गत मु0अ0सं0 53/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
विनय उर्फ प्रिन्स दूबे पुत्र स्व0 मुन्नू दूबे निवासी ब्लाक ओ मकान न0-2 काशीराम आवास थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

बरामद संपत्ति-
1.    एक अदद देशी तमंचा 315 बोर चालू हालत में ।
2.    एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

आपराधिक इतिहास-
विनय उर्फ प्रिन्स दूबे पुत्र स्व0 मुन्नू दूबे निवासी ब्लाक ओ मकान न0-2 काशीराम आवास थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर  
1.    मु0अ0सं0 598/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
2.    मु0अ0सं0 605/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
3.    मु0अ0सं0 495/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
4.    मु0अ0सं0 173/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
5.    मु0अ0सं0 208/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
6.    मु0अ0सं0 263/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
7.    मु0अ0सं0 265/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
8.    मु0अ0सं0 268/16 धारा 41,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
9.    मु0अ0सं0 269/16 धारा 41,411 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
10.    मु0अ0सं0 315/16 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
11.    मु0अ0सं0 403/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
12.    मु0अ0सं0 410/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
13.    मु0अ0सं0 490/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
14.    मु0अ0स0 0053/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ।

गिरफ्तारी बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2.    उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन चौकी प्रभारी चिड़ियाघर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3.    हे0का0 जय प्रकाश सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4.    का0 सचिन कुमार वर्मा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर । हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies