सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वीप रैली निकाली गयी
गोरखपुर सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागिदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत एक रैली निकाली गयी। जिसमें रैली को कालेज मुख्य द्वार से प्राचार्य, रेव्ह प्रो0 जे0के0 लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 जे0के0 पाण्डेय, डाॅ0 अर्चना श्रीवास्तव तथा डाॅ0 जे0पी0 यादव ने किया। रैली कालेज के मुख्य द्वार से होती हुई अम्बेडकर चैराहा, महाराणा प्रताप कालेज, टाउन हाॅल तिराहा, शास्त्री चैक होते हुये कालेज वापस पहुची। ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। लोकतंत्र का ना करें अपमान, मतदान करें और बढ़ाये शान। वोट करें वफादारी से, चयन करें समझदारी से’ इत्यादि मतदाता जागरूकता से सम्बंधीत स्लोगन और नारे लगाते हुये स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने रास्ते में पड़ने वाले दुकानदारों व राहगीरों को मतदान के प्रति जागरूक किया। मतदाताओं को जागरूक करते हुये गोलघर, कलेक्ट्रेट तथा शस्त्री चैक, प्रेस क्लब होते हुये कालेज प्रांगण में घूम-घूम कर नये बने मतदाताओं को मतदान करने का आग्रह किया। स्वयंसेविकाओं ने रैली के रास्ते पर मिलने वाले नागरिकों को मतदान का महत्व बताते हुये 03 मार्च को मतदान करने की अपील की। जो मतदाता नहीं बने है उन्हे मतदाता बनने को प्रेरित किया और नया मतदाता बनने की प्रक्रिया समझाई।रैली के पश्चात प्राचार्य के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं ने मानव श्रृंखला का निर्माण किया एवं एकता का संदेश देकर मतदान में जाति, धर्म के भेद-भाव को मिटाकर मतदान करने की भावना दर्शायी। इसमें सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी।इस अवसर पर डाॅ0 सी0ओ0 सैमुअल, डाॅ0 एम0एच0 खान, डाॅ0 शोएब अहमद सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थे।। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव