Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

तीन घण्टे बाद काफी इंतजार के बाद पहुचे दिल्ली डिप्टी सीएम

 सभा मे नही पहुचे केजरीवाल निराश हुए आप कार्यकर्ता

खाली पड़ी कुर्सियों पर बैठाने के लिए मशक्कत कर रहे थे आप नेता


तीन घण्टे बाद काफी इंतजार के बाद पहुचे दिल्ली डिप्टी सीएम




सहजनवा गोरखपुर- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभा को लेकर करीब एक हफ्ते आप पार्टी प्रत्याशी सहजनवा तैयारियों में जुटे हुए थे। जिसके लिए काफी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंच की भी तैयारी कर दी गयी थी। नियत तिथि मंगलवार को  विधान सभा क्षेत्र सहजनवा के मुरारी इंटर कालेज में सभा का आयोजन किया गया था। लेकिन दिन में 11 बजे तक खाली पड़ी कुर्सियां आप नेताओ के माथे से पसीना निकल रहा था। और कुछ खड़े लोगो को जबरजस्ती कुर्सी पर बैठाने के लिए अपील करते दिखाई दे रहे थे। दोपहर तक कई विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी जब अपने समर्थको के साथ सभा स्थल पर पहुचे तो कुछ खाली पड़ी कुर्सियों की भरपाई हो पाई। करीब तीन घण्टे आप पार्टी के मुखिया का सभा मे आये लोग इंतजार करते रहे। लेकिन काफी इंतजार के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सशोधिया सभा स्थल पर पहुच कर दिल्ली सरकार का गुणगान कर वापस लौट आये। ऐसा भी मौका देखने मे मिला कि जब आप कार्यकर्ताओ को जानकारी मिल गयी कि दिल्ली के सीएम सभा मे नही आएंगे तो निराश होकर लौटना शुरू कर दिया। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies