Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सपा मलाई के लिए भाजपा जनता की भलाई के लिए : मनोज तिवारी

 सपा मलाई के लिए भाजपा जनता की भलाई के लिए : मनोज तिवारी




बड़हलगंज : फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के मैभरा डेरवा में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी के चुनावी जनसभा को अपने भोजपुरिया अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा मलाई के लिए वहीं भाजपा जनता के भलाई के लिए खड़ी है। समाज को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार जरूरी है। जय श्रीराम की घोष से विरोधियों के पेट में दर्द होने लगता है। ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी मोदी चला जाएगा तो तुम्हारी रक्षा कौन करेगा। इसका जबाब जनता को देना होगा। ममता बनर्जी एवं प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि योगी ने प्रदेश को इतना सुरक्षित कर दिया है कि प्रियंका भी बोलने लगी हैं मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। उन्होंने अपना गीत मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है चिल्लूपार सजने लगा है सुनाकर जनता की बाहबाही लूटी। राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने निषादों का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव गुंडावाद व साधुवाद के बीच हो रहा है। योगी सरकार में प्रदेश से गुडों व अपराधियों का खात्मा हो गया है। कहा कि सपा सरकार में बिजली के लिए तरसना पड़ता था वहीं योगी सरकार में लोग  बिजली जाने का इंतजार करते हैं। चिल्लूपार में ऐसे प्रतिनिधि को चुने जो आपके घर से लेकर घाट तक चलने वाला है। इसके अलावा कार्यक्रम को सांसद कमलेश पासवान, सृंजय मिश्र, मायाशंकर शुक्ल, राजेंद्रनाथ त्रिपाठी सहित आदि ने संबोधित किया। संचालन नित्यानंद मिश्र ने किया।
रोड शो में उमड़ा जनसैलाब : क्षेत्र के दुबौली में हेलीपैड से उतरने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी के साथ खुली जीप में मनोज तिवारी व जयप्रकाश निषाद ने चार किमी तक रोड शो कर सभा स्थल पर पहुंचे। इस बीच नेताओं ने लोगों से कमल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies