लार्ड बेडेन पावेल का संपूर्ण जीवन प्रकृति संरक्षण एवं मानव निर्माण के लिए था समर्पित-श्वेता
रुद्रपुर (देवरिया)। स्थानीय रामजी सहाय पी0 जी0 कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स के तत्वावधान में स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। लार्ड बेडेन पावेल के चित्र के पूजन अर्चन के बाद लार्ड बेडेन पावेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सीनियर रोवर मेट धनंजय उपाध्याय ने कहा कि यह संपूर्ण दुनियां हमारी अपनी है जिसमें सब को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।
विशिष्ट वक्ता सीनियर रेंजर मेट श्वेता प्रजापति ने लार्ड बेडेन पावेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लार्ड बेडेन पावेल का संपूर्ण जीवन प्रकृति संरक्षण एवं मानव निर्माण के लिए समर्पित था।
मुख्य अतिथि पूर्व सीनियर रोवर मेट विनय कुमार निगम ने स्काउटिंग के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्काउटिंग का उद्देश्य नवयुवकों के विकास में इस तरह योगदान करना है
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोवर लीडर डॉक्टर सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन सीनियर रेंजर मेट आयुषी उपाध्याय एवं आभार ज्ञापन जानहवी सिंह ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में खुशबू यादव, सुमन सोनकर, प्रियंका निषाद, एवं सरफराज ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान कंचन मौर्य, पूनम यादव, पूजा निषाद, खुशबू यादव, दीक्षा, महिमा, सीमा, नीलम, नेहा, खुशबू मल्ल, पिंकी, गरिमा, निशा, नेहा, आशा, प्रियंका, शिल्पा, मिंटू, दुर्गा, गुड़िया, निकिता, अमरेंद्र, वेद प्रकाश, राधेश्याम, तनुज, शेषनाथ आदि उपस्थित रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव