आज दिनांक 22.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से अधिकारीगण द्वारा मय पुलिस बल के साथ अतिसंवेदनशील गाँवो में भ्रमण एवं पैदल मार्च किया गया तथा जनता के लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया
। इसके अतिरिक्त पैदल मार्च के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग की गई तथा चेकिंग के समय संदिग्ध वाहनों का नियमानुसार चालान किया गया । साथ ही देशी शराब की दुकान की चेकिंग भी कराई गई तथा गाँवों में पड़ने वाले मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया ।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*