इस शासनकाल में विकास का चक्का बड़ी तेजी से चल रहा है -रक्षा मंत्री
सहजनवा गोरखपुर ।सहजनवा विधानसभा क्षेत्र पिपरौली मैं आज भारतवर्ष के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन हुआ ।इन्होंने सहजनवा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप शुक्ला के समर्थन के लिए जनता से अपील की ।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार समाप्त किया। विकास का चक्का बड़ी तेजी से चल रहा है। विकास में आज उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं। तहसील मुख्यालयों को टू लेन सड़क से जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बनाने के कारखाने का शिलान्यास हुआ है।बिना भेदभाव के सबको मकान मिला ।किसान के खाते में ₹6000 भेजे जा रहे हैं, आयुष्मान कार्ड और बढ़ेंगे ,जनता की नब्ज को टटोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी जनता को राशन मिल रहा है ।अपना नेता हमेशा आंखों में आंख डालकर राजनीति करते हैं ।महंगाई भी काबू में कर लिया जाएगा। वसुंधरा कुटुंबकम् हमारी पहचान है इस सभा में निवर्तमान विधायक शीतल पांडे, रामजीवन मौर्य ,बृजेश सिंह ,अश्वनी त्रिपाठी ,प्रदीप शुक्ला ,संजय त्रिपाठी ,राम बुझारत पासी, राम प्रकाश शुक्ला, उमाशंकर निषाद, ज्ञानेंद्र सिंह प्रभाकर दुबे आरडी सिंह धर्मराज गॉड जीएम सिंह दिलीप यादव ब्लॉक प्रमुख चेयरमैन प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता और हजारों जनता सभा में उपस्थित रही। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव