Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

धनघटा चौराहे पर भाजपा केंद्रीय कार्यालय का राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने किया उद्घाटन

 धनघटा चौराहे पर भाजपा केंद्रीय कार्यालय का राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने किया उद्घाटन

धनघटा विधानसभा क्षेत्र के धनघटा चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन द्वारा किया गया। इस कार्यालय के उद्घाटन के पूर्व वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन पाठ भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल द्वारा किया गया।
धनघटा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने गणेश चंद्र चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के धनघटा चौराहे पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उद्घाटन के समय केंद्रीय मंत्री द्वारा केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं को बताया गया। उन्होंने सभी मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने आम जनमानस के लिए अनेकों कार्य किया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है की प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का समय आ गया है। सरकार ने गरीबों व किसानों के लिए ऐसी कई योजनाओं को संचालित किया जिसका सीधा लाभ आम जनमानस तथा किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा केवल घोषणा किया जाता था धरातल पर कुछ नहीं दिखाई देता था। वर्तमान समय में पूरे प्रदेश को 24 घंटा बिजली उपलब्ध हो रही है। जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो उस समय कुछ ही जिलों में बिजली उपलब्ध होती थी। पुर की सरकारों में खाद के लिए किसानों को लाठी मिलता था। लेकिन वर्तमान में समय से किसानों को खाद व बीज उपलब्ध हो रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनवाएं। तथा विधानसभा क्षेत्र धनघटा से गणेश चौहान को विजई बनाकर विधानसभा में भेजें। इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रत्याशी गणेश चौहान ने सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओं का स्वागत और आभार प्रकट किया । इस दौरान विधानसभा प्रभारी दिवाकर मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, जिला महामंत्री गणेश पांडे, नीलमणि, जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बंधु चौहान, राजू प्रसाद राणा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडे, दिलीप राय, सच्चिदानंद निगम, रणविजय सिंह, राजन राय, विजय चौधरी, अशोक यादव, राकेश पाठक, नितेश राय, सिंटू पाठक, रामसरीक यादव, सहित तमाम,प्रिंस अग्रहरी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies