Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शत प्रतिशत किया जाए मतदान..... जिलाधिकारी

 हम भारती न्यूज
तहसील रिपोर्टर गुन्नौर
जाबिद अली

शत प्रतिशत किया जाए मतदान..... जिलाधिकारी

जिलाधिकारी महोदय, सम्भल द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सम्भल के सौजन्य से विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 के द्रष्टिगत मतदाता जागरूकता (स्वीप ) के अंतर्गत आज दिनाँक 05 फरवरी, 2022 को समय 11:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार परिसर, बहजोई, जनपद सम्भल में परिषदीय प्रथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा रंगोली  के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन के दौरान बनियाखेड़ा ब्लॉक की न्याय पंचायत कैथल से  सुनीता शर्मा, भुवि शर्मा, शम्भाबी, अंशिका गोयल में प्रथम स्थान, न्याय पंचायत मौलागढ़ से नीतू अग्रवाल, राखी अग्रवाल, रेणु प्रभाकर, कल्पना त्यागी के साथ ब्लॉक सम्भल की न्याय पंचायत हज़रत नगर गढ़ी से नीलोफर यास्मीन, अनीता, समी जैदी, मधुलिका ने संयुक्त रूप से द्वितीय  स्थान एवम ब्लॉक  बहजोई की न्याय पंचायत रम्पुरा से दीक्षा रस्तौगी, स्वाति त्यागी, ऋतु वार्ष्णेय, बुलबुल वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोलियों का सामान्य पर्यवेक्षकों एवं पुलिस पर्यवेक्षक ने अवलोकन  भी किया एवं रंगोलियों की सराहना भी की। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी लोग मतदाताओं को जागरूक करें ताकि मतदान के दिन अधिक संख्या में लोग  मतदान करें। जिससे हमारे जनपद में मतदान शत प्रतिशत हो सके। जिलाधिकारी महोदय, सम्भल द्वारा प्रमाण पत्र  प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, ज़िला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी व समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies