Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ट्वीटर पर मा0 सांसद/विधायक के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 ट्वीटर पर मा0 सांसद/विधायक के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व मे उ0नि0 जयराम यादव द्वारा मय हमराह कर्मचारी के मदद से मु0अ0सं0 58/2022 धारा 147/505(2)/504/506 भादसं व  3(1) (द) (ध) एससी एसटी एक्ट व 66 आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश यादव पुत्र रामआशीष यादव निवासी पड़ैनिया थाना गोला जनपद गोरखपुर जिसके द्वारा अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया व्हाटसअप/फेसबुक पर सांसद/विधायक के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, इसी क्रम में जनपद में चल रहे अभियान आपरेशन क्लीन के तहत अभियुक्त आकाश यादव पुत्र रामआशीष यादव निवासी पड़ैनिया थाना गोला जनपद गोरखपुर को डड़वापार मोड़ थाना गोला जनपद गोरखपुर से समय करीब 23.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।  अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी हेतु शेष अभियुक्तगण के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है । गिरफ्तारी हेतु शेष अभियुक्तगण को शीघ्र गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
आकाश यादव पुत्र रामआशीष यादव निवासी पड़ैनिया थाना गोला जनपद गोरखपुर

पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0  58/2022 धारा 147/505(2)/504/506 भादसं व 3(1) दध SC/ST एक्ट व 66 IT ACT

गिरफ्तारी का स्थान व समय-
डड़वापार मोड़ थाना गोला गोरखपुर दिनांक 20.03.2022 समय 23.25 बजे

बरामदगी का विवरण-
एक अदद मोबाईल OPPO CPH2219 Android मय सिम

गिरफ्तारी टीम-
1. राहुल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना गोला जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 जयराम यादव  थाना गोला
3.का0 वरुण पाण्डेय थाना गोला     
4.का0 हिरन सिंह यादव थाना गोला

प्रकाश मे आये अभियुक्तगण का नाम-
1.गोलू यादव पुत्र स्व0 सदाफल यादव निवासी डड़वापार उर्फ पाण्डेयपार थाना गोला जनपद गोरखपुर
2. संदीप यादव पुत्र स्व0 सदाफल यादव निवासी डड़वापार उर्फ पाण्डेयपार थाना गोला जनपद गोरखपुर
3.पकई यादव पुत्र स्व0 महेन्द्र यादव निवासी डड़वापार उर्फ पाण्डेयपार थाना गोला जनपद गोरखपुर
4.यशकमल यादव पुत्र रणविजय यादव निवासी डड़वापार उर्फ पाण्डेयपार थाना गोला जनपद गोरखपुर
5. कृष्णा यादव पुत्र रामदवर यादव निवासी बाड़ेपार थाना गोला जनपद गोरखपुर

नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तगण पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है ।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies