Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सामान्य विधान सभा -2022 मतगणना दिनांक 10.03.2022 के दृष्टिगत विश्वविद्यालय परिसर के अन्दर-बाहर यातायात डायवर्जन/पार्किंग व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगा-

 सामान्य विधान सभा -2022  मतगणना दिनांक 10.03.2022 के दृष्टिगत विश्वविद्यालय परिसर के अन्दर-बाहर यातायात डायवर्जन/पार्किंग व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगा-

1-मतगणना में लगे सभी कर्मचारीगण एवं पुलिस कर्मचारीगण तथा अन्य सभी कर्मचारीगण का वाहन विश्वविद्यालय के गेट नं0-2  (प्राचीन इतिहास गेट) से प्रवेश करेगें।
2-सभी अधिकारी/पत्रकार बन्धु/मीडिया बन्धु का भी वाहन विश्वविद्यालय के गेट नं0-2 (प्राचीन इतिहास गेट) से प्रवेश करेगें।
3-सभी मतगणना कर्मचारी/पुलिस कर्मचारी /पत्रकार बन्धु/मीडिया बन्धु एवं अन्य सभी कर्मचारीगण के दो पहिया/चार पहिया वाहन फुटबाल स्टेडियम ग्राउण्ड विश्वविद्यालय में पार्क होगे।
4-सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य वरिश्ठ अधिकारीगण की गाड़िया भी गेट नं0 2 से प्रवेश करके विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्राउण्ड पर पार्क होगे।
5-ट्रान्सफार्मर तिराहा से छात्रसंघ भवन चौराहा तक नो-व्हेकिल जोन रहेगा।
6-मतगणना ऐजेन्ट की सभी प्रकार की गाड़िया(दो पहिया/चार पहिया) नेपाल क्लब में/पुराना आर0टी0ओ0 के पास पार्क होगी।
7- प्रत्याशी गण के चार पहिया वाहन विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के बगल में स्थित साइकिल स्टैण्ड में पार्क होगी।
8-विश्वविद्यालय मुख्य गेट के सामने से गोरखपुर क्लब होते हुये आयकर भवन तिराहा तक सामान्य यातायात दिनांक 10.03.2022 को पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
9-पैडलेगंज से छात्रसंघ भवन चौराहा होकर रोडवेज तक जाने वाली बसें मतगणना होने तक मोहद्दीपुर चौराहा होकर रोडवेज बस डिपों जायेगेी। इसी प्रकार रोडवेज से छात्रसंघ भवन की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन विश्वविद्यालय चौराहा से मोहद्दीपुर चौराहा होकर अपने गन्तव्य की ओर जायेगी।
10-मोहद्दीपुर चौराहा से विश्वविद्यालय चौराहा तक आने वाले छोटे वाहन पाण्डेय पेट्रोल पम्प से दाहिनें  मुड़कर जगदम्बा शक्तिपीठ तिराहा से रेलवे स्टेशन रोड होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें
11-विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से सभी प्रकार के वाहनो प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies