चिन्हित 4600 टीवी रोगियों को लिया जाएगा गोद -डीएम
गोरखपुर। पल्स पोलियो महा अभियान का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा जिला चिकित्सालय से बच्चों को 20 मार्च को पोलियो की दो बूंद देकर किया गया था। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि जिला चिकित्सालय आशा बहू द्वारा घर-घर दस्तक देकर पल्स पोलियो महाअभियान को सफल बनाया जा रहा है 5 साल से नीचे का बच्चा कोई छूटने नहीं पाएगा इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।डीएम ने बताया कि वर्ष 2025 तक टीबी को जड़ मिटाने के लिए गोरखपुर के चिन्हित 4600 टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिन्हें गोद लेकर टीवी मुक्त बनाने का कार्य किया जाएगा अधिकारियों कर्मचारियों श्रमजीवी संगठनों के द्वारा इन 4600 टीवी मरीजों को गोद लेकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जायेगा ताकि टीबी की पुष्टि होने पर संबंधित का इलाज किया जा सक 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन टीबी रोगियों को गोद लिया जाएगा। इनमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक रखे जाने को कहा गया है। टीबी रोगियों को गोद लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्व क्षय रोग दिवस पर गोरखपुर के चिन्हित 4600 टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों श्रमजीवी संगठनों को कहा गया है गोद लेने के बाद रोगियों को आहार दिया जाएगा। ताकि टीबी रोगियों पर नजर रखकर उनका इलाज किया जा सके। इसके अलावा जहां पर अधिक टीबी मरीज निकल रहे हैं, वहां पर सैंपलिग की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। ताकि पहचान कर टीबी रोगियों का इलाज शुरू हो सके और अन्य लोगों को टीबी संक्रमण से बचाया जा सके। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
चिन्हित 4600 टीवी रोगियों को लिया जाएगा गोद -डीएम
मार्च 23, 2022
0
Tags
