Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रिटायर नर्स से चैन स्नैचिंग बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

 रिटायर नर्स से चैन स्नैचिंग
 
बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

गोरखपुर आज शाम को रिटायर नर्स के गले से बदमाशों ने चैन लूट ली ।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है । और वहां पर लगे कैमरे के फुटेज से पुलिस बदमाशों के तलाश में जुटी।
____मालूम हो कि शाहपुर थाना क्षेत्र के अशोकनगर बसारतपुर निवासी रूध्यानती सिंह स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के पद से रिटायर हुई है। इनका नाती आराध्य प्रताप सिंह गुलहरिया क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र है । आज रुध्यांती सिंह ऑटो रिक्शा से अपने नाती के साथ कहीं गई थी ।वहां से घर आने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक एजेंसी के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी ।देर शाम को उन्होंने परिजनों के साथ जाकर थाने पर लिखित तहरीर दी तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया।
इस बाबत सीओ रत्नेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies