संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
निर्झरिणी के कवियोँ की चौपाल के 50वें अंक की पूर्व संध्या पर शुभकामना कार्यक्रम आयोजित
मुंबई : - राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन केसीएन क्लब की कला एवं साहित्यिक उपशाखा निर्झरिणी द्वारा संचालित साप्ताहिक धारावाहिक "कवियोँ की चौपाल" के 50वें अंक की पूर्व संध्या पर मुंबई की प्रसिद्ध सहयोगी संस्था सामाजिक साहित्यिक जागरूकता मंच द्वारा स्वर्णजयंती कार्यक्रम की पूर्वसंध्या पर ऑनलाइन शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मंच के संस्थापक अध्यक्ष संजय सिंह चन्दन व अध्यक्षता प्रयागराज से आध्यात्मिक प्रशिक्षक अर्जुनधर द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंच के महासचिव डॉ कृपाशंकर मिश्र ने व आभार प्रदर्शन मंच के अध्यक्ष भोलानाथ तिवारी मूर्द्धन्य भारतवासी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कलकत्ता के वरिष्ठ कवि चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी द्वारा सरस्वती वंदना व प्रथम शुभकामना सन्देश मंच के उपाध्यक्ष व महर्षि दयानंद सरस्वती कॉलेज परेल के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ उमेशचंद्र शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम को निर्झरिणी के संचालन नन्दन मिश्र त्यागी, केसीएन क्लब के कार्यध्यक्ष केशवनाथ सहित मंच के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नौटियाल, कोषाध्यक्ष मिथिलेश मिश्र, शिक्षक लाल बहादुर यादव कमल , गोपाल प्रसाद, गायक कलाकार शिवानन्द झा आदि ने
सम्बोधित किया।
निर्झरिणी के कवियोँ की चौपाल के 50वें अंक की पूर्व संध्या पर शुभकामना कार्यक्रम आयोजित
मार्च 08, 2022
0
Tags