हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 7 मार्च 2022 को कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई जनपद संभल में जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों के संबंध में एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज कुमार बिश्नोई के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संजीव कुमार राठौर ने 11 से 12 मार्च को चलने वाले इस अभियान के विषय में विस्तृत रूप से बताया।
उक्त अभियान में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की कृमि मुक्ति से संबंधित गोली खिलाई जाएगी।
जिसमें 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे व विद्यालय ना जाने वाले बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी द्वारा तथा 6 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को विद्यालय में अध्यापक अध्यापको द्वारा गोली खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस बार यह अभियान प्रदेश के मात्र 37 जनपदों में आयोजित किया जा रहा है
आज दिनांक 7 मार्च 2022 को कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई जनपद संभल में जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों के संबंध में एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मार्च 08, 2022
0
Tags