चुनावी रंजिश को लेकर मनबढो ने घर मे घुस कर पीटा आधा दर्जन घायल
सहजनवा गोरखपुर- गीडा थाना क्षेत्र के कोल्हुई में शुक्रवार को चुनावी रंजिश को लेकर मनबढो ने घर मे घुस कर स्वजन को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। हालत गम्भीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के कोल्हुई निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व सीताराम का गांव में किराने की दुकान है।1 मार्च को विधान सभा चुनाव में वोट देने को लेकर सुनील और अंगद के बीच विवाद हो गया था। लोगो के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हो गया था। शुक्रवार को शाम 6.30 बजे अंगद किराने की दुकान पर पहुच कर फिर विवाद करने लगा। लोग समझाबुझा कर उसे घर भेजे। कुछ देर बाद अंगद,राजन,हनुमान,राजू बालालखण्डर, परवीन्द्र सहित तीन चार अज्ञात मनबढ़ घर मे घुस गये। और लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिये। जिसमे सुनील 30 वर्ष ,हरिओम 28 वर्ष,अनीता 25 वर्ष,रिंकू देवी 25वर्ष,भांजा शिवाकांत 26 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस घायलों के इलाज के लिए सीएचसी पिपरौली भेजा जहाँ हालत गम्भीर होने पर पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब कि सुभावती पत्नी स्व सीताराम 60 वर्ष को मामूली चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित सुनील के तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलबा, घर मे घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय कुमार सरोज ने कहा कि आधा दर्जन से अधिक लोगो के ऊपर बलबा मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
चुनावी रंजिश को लेकर मनबढो ने घर मे घुस कर पीटा आधा दर्जन घायल
मार्च 12, 2022
0
Tags