Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मामूली विवाद में पिता को पीट कर मार डाला गगहा क्षेत्र की घटना

 मामूली विवाद में पिता को पीट कर मार डाला    
                              -गगहा क्षेत्र की घटना    


               

         हाटा बाजारः गगहा क्षेत्र के कहला गांव में  गुरुवार को मामूली विवाद के बाद पुत्र ने  लाठियों से पीटकर 60 वर्षीय पिता जगदीश सोनकर की हत्या कर दी।  सूचना के बाद पुलिस ने  आरोपित राहुल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना का कारण पिता पुत्र में एक दिन पूर्व हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। बताते हैं कि   बुधवार  को पिता और पुत्र रावतपार चौराहे पर देशी शराब की दुकान पर शराब पीने गये थे पीने के दौरान दोनों में गाली गलौज हो गई।    और राहुल वहां से चला गया। शाम को राहुल नया पंखा खरीद कर घर पहुंचा  तभी  पिता पुत्र में फिर कहासुनी हो गई। शराब के नशे में जगदीश ने पंखा तोड़ दिया। उस समय घर वालों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। गुरुवार सुबह पिता और पुत्र में तकरार शुरू हो गई। और दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में जगदीश ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। हलांकि राहुल को मामूली चोट आई थी मारपीट की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची औरजगदीश को समझा बुझाकर राहुल को प्राथमिक उपचार के लिए साथ ले गयी थी। ईलाज के बाद राहुल घर लौटा और डंडे  से जगदीश को पीटने लगा।  सिर पर चोट लगने  जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।   मृतक जगदीश घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था मृतक के पांच संतानों में प्रेमचंद, उमेश व पुत्री  की शादी हो चुकी है। प्रेमचंद और उमेश अलग रहते हैं।  राहुल व रोहित कीअभी शादी नहीं हुई है। आरोपित राहुल दिल्ली रहकर राजगीर का काम करता है। पीलिया होने के बाद वह पांच  माह पहले घर लौट आया था। पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र प्रेम की तहरीर पर राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies