सिद्धार्थ नाथ सिंह की जमीनी कार्यकर्ताओ से दूरी मंत्री न बनने की वजह
हिस्ट्रीशीटर से सीएम का स्वागत कराने पर मचा था शोर
इस बीच मंत्रिमंडल में उन्हें जगह न मिलने की भी तमाम वजहें शुक्रवार को चर्चा का विषय बनीं। बताया जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले डीएसए ग्राउंड में माफिया अतीक के कब्जे से खाली कराई गई जमीन के भूमि पूजन कार्यक्रम में माफिया बच्चा पासी के करीबी मंजीत कुशवाहा द्वारा सीएम योगी का स्वागत कराने के मामले में सपाइयों ने योगी सरकार पर निशाना साधा था।
सूत्र बताते हैं कि इस बात से तब सीएम खफा भी हुए थे। साथ ही शहर पश्चिम में जमीनी कार्यकर्ताओं से दूरी भी सिद्धार्थ नाथ के लिए भारी पड़ गई। चर्चा यह भी है कि संघ पदाधिकारियों ने भी सिद्धार्थ नाथ के लिए कोई खास पैरवी नहीं की। सिद्धार्थ नाथ के करीबी धनंजय सिंह ने कहा कि वे बड़े नेता हैं। सभी को उम्मीद है कि उन्हें आने वाले समय में पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव